फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेटी पैदा होने पर घर से निकालने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी पैदा होने पर उसे घर से निकाल दिया।

पुलिस को दी गई तहरीर और महिला आयोग को भेजे गए एक पत्र में आरोप लगाया कि अप्रैल 2017 में उसकी शादी मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के मिशिर का पुरा निवासी टिवंकल प्रसाद से हुई थी। ससुराल पहुंचने के कुछ दिन बाद ही पति व परिवार के सदस्यों का व्यवहार बदल गया। दहेज में चार पहिया गाड़ी व सोने के ब्रेसलेट की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच उसे लड़की पैदा हुई, जो इस समय तीन साल की है। बेटी पैदा होने पर उत्पीड़न बढ़ गया। इसी बीच दूसरी बार भी लड़की पैदा हुई। दूसरी पुत्री के पैदा होने के कारण ससुराल के लोग और रंज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे ताना देते हुए छत से धक्का दे दिया, जिससे उसका हाथ पैर टूट गया। थाने पर कार्रवाई न होने पर न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया। बाद में ससुराल वालों के माफी मांगने पर सुलहनामा दाखिलकर अपनी ससुराल चली गई। कुछ माह बाद फिर से मारपीट शुरू कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर रावर्ट्सगंज पुलिस ने पति टिंकल प्रसाद, सास विपता देवी, ससुर नवाब गुप्ता, ननद पूजा गुप्ता पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें