फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की पिटाई कर रुपये छिनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के राजमार्ग पर स्थित पटवध रेड़ीया मोड़ पर शनिवार की सुबह मनबढ़ों ने स्कूली बच्चों से भरे आटो के चालक के साथ मारपीट की। विरोध करने पर शिक्षिक और बच्चों के साथ भी विवाद किया। इसके बाद चालक से छिनैती कर भाग गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब दस बजे एकल विद्यालय अवई के कई बच्चे शिक्षिका चिंता देवी के साथ आटो में सवार होकर मीतापुर एकल विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। रेड़ीया मोड़ पर चालक सतीश चंद्र आटो रोककर कुछ बच्चों के आने का इंतजार करने लगा। इसी दौरान कुछ बदमाश वहां पहुंचे और चालक से रुपये मांगने लगे। इसका चालक समेत अध्यापिका और बच्चों ने विरोध किया। इससे नाराज बदमाशों ने चालक की पिटाई कर रुपये छीन लिये। पीड़ित ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। इसके बाद अध्यापिका चिंता देवी ने चोपन थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें