फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर आपूर्ति के ठेके में धांधली का आरोप लगाया

Mon, 22 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थर आपूर्ति के टेंडर में धांधली करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट में ठेेकेदारों ने भूलेख कार्यालय में तैनात एक लिपिक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद ठेेकेदारों ने डीएम को शिकायत पत्र सौंपा। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने एडीएम को समस्या को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



दोपहर करीब 12 बजे नियम विपरीत किए जा रहे ठेका को निरस्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए ठेकेदार कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पत्थर आपूर्ति के लिए 15 जनवरी, 16 को निविदा भूलेख कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था। उसी दिन अपराह्न तीन बजे उपजिलाधिकारी गिरिजा शंकर सिंह के समक्ष निविदा खोली भी गई।


जिसमें दो लोगों के निविदा मेें सभी प्रपत्र संलग्न नहीं थे। इसलिए उन दो लोगों की निविदा निरस्त करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संबंधित विभाग के एक बाबू ने एडीएम से सांठ-गांठ कर जिस ठेकेदार के पास ठेका से संबंधित कागजात नहीं था उसी को निविदा दी जा रही है।
विज्ञापन



चेतावनी देते हुए कहा कि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ठेका नहीं दिया गया तो इसकी शिकायत शासन स्तर पर की जाएगी। इस मौके पर विनित पांडेय, मोनू पांडेय, विजय, अमित आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें