म्योरपुर। फर्जी रिलीज आर्डर पर थाने में बंद वाहनों को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश चल रही थी।
प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि वांछितों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत निवासी मदन यादव के बारे में जानकारी मिली। उसके विरुद्ध फर्जी आर्डर पर थाने में बंद वाहनों को छुड़ाने का केस म्योरपुर के अलावा हाथीनाला, विंढमगंज, बभनी, चोपन थाने में भी दर्ज है। मुखबिर की सचूना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया।