फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान बदलवाने का दबाब बनाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। जुगैल थानान्तर्गत एक ग्राम पंचायत में शनिवार देर रात एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ व अपहरण के मामले में मंगलवार को अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने लड़की पर दबाव बनाकर बयान बदलवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने ओबरा क्षेत्राधिकारी भाष्कर वर्मा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि पीड़ित लड़की ने अपना बयान दर्ज कराया है। लेकिन उसके माता, पिता के जरिए कुछ लोग बयान बदलवाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि बयान दर्ज कराने के बाद दोबारा बयान बदलता है तो इससे यह साबित होगा कि लड़की पर दबाव बनाया गया है। बता दें कि जुगैल थानान्तर्गत ग्राम पंचायत के एक गांव में शनिवार देर रात एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ व अपहरण का आरोप लगा था। मामले ने सोमवार को तनाव का रूप ले लिया था। पुलिस को भी ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा था। जानकारी के अनुसार एक महिला ने तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप छह लोगों पर लगाई थी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ओबरा भाष्कर वर्मा ने मामले में अभियोग पंजीकृत है, कार्रवाई की जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में अंजनी पटेल, महेश अग्रहरि, माहताब आलम, कृष्णकांत पांडेय, जितेंद्र निषाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें