फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहरा के पंपवा और मधुपुर के झपरी में घरों को किया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली के लोहरा गांव में कोरोना पाजिटिव मिले पिता-पुत्र के संपर्क में आए परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को भी नहीं आई। हालांकि पांच और उन लोगों की जांच रिपोर्ट अवश्य आई है जो विभिन्न जगहों पर बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए हैं। सभी निगेटिव मिले हैं। इस बीच मंगलवार को 56 और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 901 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 756 लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें से पांच पाजिटिव और 751 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। उधर, कोरोना पाजिटिव मिले पिता-पुत्र के परिवार से जुड़े गांव लोहरा के पंपवा टोला और संपर्क में आए लोगों से जुड़े मधुपुर के झपरी बस्ती में प्रत्येक घर को सैनिटाइज किए जाने का काम मंगलवार को तेज कर दिया गया। दोनों बस्तियों को चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रामीणों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है। सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने को भी कहा जा रहा है। उधर, विशेष ट्रेन से गुजरात के सूरत से आए 247 लोगों के अलावा सोमवार की रात से मंगलवार की शाम तक 700 और लोग गैर प्रांतों व जनपदों से आए। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद 575 लोगों को रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से भोजन-राशन किट देकर उनके घर भेजा गया। अन्य लोगों को भी बसों से भेजे जाने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें