फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी को छोड़कर साली के साथ रहने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर पत्नी को छोड़कर साली के साथ रहने का आरोप है। पत्नी की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली निवासी एक युवती की शादी 2018 में घोरावल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी। विवाहिता ने दी गई तहरीर में बताया कि उसे ससुराल में पति व ससुर, सास, जेठ, जेठानी, देवर कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
इसी बीच उसका पति उसे नवी मुंबई ले गया। वहां अक्सर उसकी पिटाई करता था। जून माह में घर से निकाल दिया। बताया कि जब वह मायके पहुंची तो घर आने के कुछ समय बाद उसका पति घर आकर मासूम बेटी को जबरन अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद अगस्त में पीड़िता की बहन को भी जबरन अपने साथ मुंबई ले गया। वहां उसे पत्नी के रूप में रखे हुए है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें