फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्थर लेकर जांच का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन वाहनों की जांच के दौरान अधिकारियों के पत्थर लेकर खड़े होने का आरोप है। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। डॉ अतुल प्रताप पटेल नाम के यूजर की ओर से सोनभद्र पुलिस क़ो टैग करते हुए एक्स पर वीडियो पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन

इसमें दावा किया गया है कि वीडियो सोनभद्र का है। लखनऊ से आई टीम में शामिल परिवहन विभाग के एक अधिकारी पत्थर का टुकड़ा लेकर सड़क पर खड़े होकर वाहनों की जांच कर रहे हैं। वीडियो के जरिए जांच के इस तरीके पर सवाल उठाया गया है। हालांकि संवाद न्यूज़ एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एक्स पर की गई इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसपी अभिषेक वर्मा की ओर से मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें