डा. लोहिया समग्र विकास योजना के तहत चयनित गांवों मेें आवासों के चयन में धांधली के आरोप में सोमवार को चतरा ब्लॉक के बगही के निवासियों ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच करने और अपात्रों का नाम हटाकर पात्रों को आवास आवंटित करने की मांग की है।
दोपहर करीब डेढ़ बजे के करीब बगही के ग्रामीण नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। कुछ देर तक प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं आवास आवंटन में
धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि जिनके नाम से वाहन, भूमि, मकान हैं उनको भी आवास के लिए चुना गया है। गरीब और असहाय व्यक्तियों को आवास की सूची से बाहर कर दिया गया है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में संजय दूबे, विनोद कुमार, गुलाब, धर्मेंद्र कुमार, गुलाब, महेंद्र, कृतिदेव, राजकुमार, जितेंद्र, कृष्ण कुमार, अशोक मौर्य आदि शामिल रहे।