फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल गेट पर सब्जी बाजार लगने से दुर्घटनाएं बढीं

विज्ञापन
अनपरा के कोल गेट पर सब्जी की लगी दुकान। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शक्तिनगर। दुर्घटना बाहुल्य कोल गेट पर लबे सड़क सब्जी बाजार लगने से दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया है। अफसरों की उदासीनता से यहां कभी भी हादसे की आशंका बनी हुई है। अशोक प्रजापति, अशोक गुप्ता, राजा, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि कोयला परिवहन करने वाले वाहनों की बहुलता के कारण कोल गेट पर वैसे ही आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले वर्ष लॉक डाउन के समय से ही कोल गेट मुख्य मार्ग व परासी संपर्क मार्ग पर सब्जी की दुकानें लग रही हैं। धीरे-धीरे यहां सब्जी दुकानों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इससे जहां कोल गेट पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है, वहीं दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता जब राहगीर व वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त न हों। लोगों ने क्षेत्रीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें