सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी मे बुधवार को एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर नहर में पलट गया । इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने में भी जुटी है ।