बभनी। थाना क्षेत्र के रेणुकूट-अंबिकापुर मार्ग पर असनहर गांव में रविवार की भोर में ट्रक व बोलेरो की टक्कर में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि आठ छात्र घायल हो गए। घायलों में दो छात्रों की हालत नाजुक है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब आधा घंटे के बाद बोलेरो में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर सात लोगों को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
रेणुकूट अंबिकापुर मार्ग पर असनहर गांव में रविवार की भोर में करीब तीन बजे ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में विजेंद्र कुमार वैश्य (22) पुत्र काशीराम वैश्य निवासी मनिहारी थाना बरगवां जिला सिंगरौली की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार आठ छात्र घायल गए। ट्रक रेणुकूट से अंबिकापुर की तरफ जा रहा था और बोलेरो जमग़डी मध्य प्रदेश से भदोही जा रही थी। असनहर गांव के पास दोनों की हुई आमने-सामने की टक्कर में मुकेश कुमार (22) पुत्र लालबहादुर निवासी जमगडी थाना सरई, संतोष कुमार (23) पुत्र विष्णु प्रसाद निवासी जमगड़ी, पवन कुमार (19) पुत्र बंधु प्रसाद निवासी जमगडी, ललन पनिका (20) पुत्र बबुआ राम पनिका निवासी जमगड़ी, पुष्पराज (21) पुत्र भईयालाल निवासी खनुआ थाना सरई, अनिल कुमार (20) पुत्र श्यामलाल जमगडी, राजेश पनिका (21) पुत्र जय प्रसाद निवासी जमगड़ी, दिनेश कुमार (23) पुत्र शिवशंकर वैश्य जमगडी, राजकुमार (20) पुत्र गुरू प्रसाद जमगड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल बोलेरो में फंसे हुए थे।