फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Sonebhadra: दुकान में सामान लेने गई आठ साल की बालिका को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, कोहराम

Wed, 16 Nov 2022 07:21 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में घर से कुछ दूरी पर आमवार रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर आठ साल की बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र से दर्दनाक खबर आ रही है। दुद्धी स्थानीय कस्बे के अमवार रोड पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चंचला पुत्री मुकेश बियार निवासी वार्ड नंबर 4 कस्बा दुद्धी अपने घर से समान लेने दुकान गई थी। घर से कुछ दूरी पर आमवार रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में बालिका आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें