फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर प्रोजेक्ट के सीडब्ल्यू पंप हाउस में हादसा, फ्लैशिंग से तीन कर्मी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। पावर प्रोजेक्ट परिसर में मौजूद सीडब्ल्यू पंप हाउस के इलेक्ट्रिक पैनल में हुईं फ्लैशिंग से शनिवार दोपहर तीन संविदा कर्मी बुरी तरह झुलस गए। एक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बनारस रेफर कर दिया गया।विवरण के मुताबिक पावर प्रोजेक्ट के सीडब्ल्यू पंप हाउस में मौजूद इलेक्ट्रिक पैनलों का निजी कंपनी जीईएस मरम्मत कर रही है।
विज्ञापन

इस कार्य में संविदा कर्मी लगे थे। इसी बीच अनजान कारणों से फ्लैशिंग हो गई और मौके पर मौजूद तीन संविदा कर्मचारी झूलस गए। घटना की जानकारी के बाद पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन फानन में झूलसे नूर हसन निवासी एनसीएल खड़िया, शिवप्रसाद साहू निवासी गहिलगढ़, विंध्यनगर(मप्र) व छोटेलाल साहू निवासी बिलौजी बैढ़न (मप्र) को प्रोजेक्ट के संजीवनी चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नूरहसन की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की वजहों की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा की किस स्तर पर लापरवाही घटना की वजह बनी। पावर प्रोजेक्ट के जनसंपर्क अधिकारी आदेश कुमार पांडेय ने बताया कि सीडब्ल्यू बस में कुछ तकनीकी कारणों से फ्लैश ओवर हुआ। इसके जद में आने से तीन संविदा कर्मी झुलस गए। एक कर्मी को जरूरी उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक को आब्जर्वरवेशन में रखा गया है। गंभीर नूर हसन को अच्छे इलाज के लिए बनारस भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें