िजली विभाग का पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।
- फोटो : sonbhadra
रोस्टर के अनुसार आपूर्ति न होने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राबर्ट्र्सगंज नगर में बिजली विभाग का पुतला फूंका। उन्होंने अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग उठाई। मांगे पूर्ण न होने पर कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी।
सुबह करीब साढ़े दस बजे बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका दफ्तर के पास पुतला फूंक कर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए जिला सह संयोजक विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार सोनभद्र की जनता के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है। छात्र नेता प्रभात चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार जिलावासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा हरहाल में रोस्टर के अनुसार आपूर्ति की जाए। इस मौके पर नवीन ओझा, प्रीतेश सिंह, गौरव सिंह, आकाश मिश्रा, विजय, दीपक आदि रहे।