फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Thu, 16 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में विगत दिनों छात्रों के उपर हुए लाठी चार्ज के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने वीआईपी चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित देव पांडेय ने कहा कि विगत दिनों उत्तर प्रदेश पीसीएस पेपर लीक होने पर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज कर कई छात्रों को घायल कर दिया।\ यह प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने किया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी चाहे जितनी निंदा की जाए कम होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, परीक्षा और भ्रष्टाचार रोकने के मामले में विफल रही है। पुतला दहन करने वालाें में प्रशांत सोनी, विनय तिवारी, प्रिंस शुक्ला, अभिषेक सोनी, सुमित देव पांडेय, रिंकू चौधरी, परवेज, शिव शंकर, हिरेश दूबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें