घोरावल। पशु तस्करी के एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पिछले महीने ख़िरीहटा के रास्ते जंगल में एक वाहन में 52 पशु पाए गए थे। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उनके साथी साेतिल निवासी हीरा यादव का नाम सामने आया था, जो फरार चल रहा था। शनिवार को उसे गुरेठ मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर कमलेश पाल, चौकी इंचार्ज उभ्भा नवनीत चौरसिया, हेड कांस्टेबल शेर बहादुर व इंद्रेश यादव रहे।