फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओं ने किया रक्तदान, रोपे पौधे

Tue, 15 Sep 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभ्ाारंभ्ा घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे ने दीप प्रज्जवलित कर किया। लोक निर्माण विभाग परिसर में हवन-पूजन किया गया और पौधरोपण किया गया। इसके बाद हुई सभा में विधायक ने कहा कि अभियंताओं ने विकास को नया आयाम दिया है। उनके बेहतर कार्य का ही नतीजा है कि हम खुद काे विकसित समाज का सदस्य मानते हैं। अध्यक्षता कर रहे महासंघ के अध्यक्ष इं. ओपी सिंह ने भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया और आरके दत्ता के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम अभियंता विश्वेश्वरैया ने अभियंता समाज को नई दिशा दी। दोपहर बाद करीब एक बजे विधायक दूबे के साथ ही संतोष कुमार सिंह, अजय जायसवाल, श्रवण कुमार पांडेय, आशीष कुमार सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, योगेंद्र सिंह, अनूप सिंह चौहान, रामबाबू केशरी, सत्यप्रकाश, रितेश कुमार विश्वकर्मा और रमाकांत भारती ने रक्तदान किया। इस मौके पर मुश्ताक अहमद, सुनील कुमार पांडेय, पूजन राम, मनीष चौबे, रामकिशुन मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें