फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में आरती व यामिनी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडाल्को के आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें छह समूहों व चार सदनों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगोलियां बनाकर सभी को आकर्षित किया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की आरती व यामिनी को पहला पुरस्कार मिला। वहीं कक्षा 10 की पिंकी सिंह व अल्का चौहान को दूसरा और कक्षा 12 की भावना व अजमेरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षक सुरेश चंद्र सिंह, गिरिजा शंकर द्विवेदी, सुनील कुमार तिवारी व सभाजीत यादव ने निर्णायक की भूमिका अदा की। प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया। हिंडाल्को संस्थान के प्रमुख एन नागेश ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। शिक्षिका मंजू बाला जिंदल, सत्येंद्र सिंह, पूनम वार्ष्णेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें