फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आप कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा कला में सफाई अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

इसमें वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार किए बिना हम वैश्विक शक्ति नहीं बन सकते। आम आदमी पार्टी रचनात्मक कार्य करके यह संदेश देना चाहती है कि भारत के आम नागरिक को अपने मौलिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने के साथ मौलिक कर्तव्य का भी पालन करना आवश्यक है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा जिला अस्पताल में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन जरूरी उपकरण और दवाई का अभाव है। महिला जिलाध्यक्ष दुर्गा देवी ने कहा सरकारी अस्पताल में आम आदमी और खास के साथ अलग-अलग व्यवहार किया जा रहा है। जिला सचिव कमला प्रसाद ने कहा कि मरीजों को सरकारी इलाज की जगह निजी नर्सिंग होम भेजा जा रहा है। दलालों को कमीशन, मरीजों को धोखा मिल रहा है। इस मौके पर प्रेम कन्नौजिया, सुरेंद्र पटेल, ललित पटेल, सुभाष, संजय विश्वकर्मा, सुनील पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें