फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग कटबन्धवा मोड़ के पास सड़क हादसे में बृहस्पतिवार की देर शाम साढ़े सात बजे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग कटबन्धवा मोड़ के पास सड़क हादसे में बृहस्पतिवार श्यामबिहारी (25 वर्ष) पुत्र मोतीलाल निवासी करहिया की मौत हो गई। युवक बाइक से था और जैसे ही प्रियांशु ढाबे के पास पहुंचा था कि हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया।सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। युवक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी। ग्राम प्रधान राजनारायण के मुताबिक युवक अपने बड़े भाई की बाइक लेकर कही गया हुआ था और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें