कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में शनिवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। गुलालझरिया गांव निवासी जय कुमार 22 शनिवार की रात बाइक से कहीं घूमने निकला था। घर लौटते समय गांव से कुछ दूर पहले ही एक अन्य बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। उसे गंभीर स्थिति में सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक जयकुमार को दो माह पहले किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जेल भी गया था। वह कुछ दिन पहले जमानत पर बाहर आया था।