फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बोरिंग मशीन पर काम करने वाले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क में मंगलवार की रात पर्वत (24) की मौत हो गई। वह बोरिंग मशीन पर काम करता था। उसे बेहोशी की हालत में साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी निवासी पर्वत बोरिंग का काम करता था। वह अन्य मजदूरों के साथ ही रहता था। बताते हैं कि वह मंगलवार की शाम कहीं गया था। देर रात लौटा और सो गया। सुबह जब अन्य साथी उसे जगाने लगे तो वह नहीं उठ रहा था।
आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें