फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बंगलूरू कमाने गए युवक की मौत, घर आया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौडीहा निवासी मजदूर की बंगलूरू में मौत हो गई। उसका शव वहां कमरे में फंदे पर लटकता मिला। शनिवार की शाम शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गांव निवासी विजय कुमार चेरो (45) बंगलूरू में रहकर रोजगार करता था।
विज्ञापन

होली की छुट्टी में वह घर आया था। इसके बाद वापस लौट गया। गत 19 मार्च को कमरे में ही संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। सूचना मिलते ही पहले से बैंगलुरु में रह रहे उसके दो पुत्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गांव के प्रधान को भी सूचना देते हुए पुलिस को अवगत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराकर नौडीहा लाया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें