फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर से निमंत्रण में शामिल होने निकले युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के बसंतपुर थाना क्षेत्र निवासी बृजबिहारी (30) बुधवार को अपने घर से निमंत्रण में शामिल होने बभनी के परसाटोला पोखरा जा रहा था। दरनखांड के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। जोरदार धक्के से बाइक सवार बृजबिहारी दूर जा गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना 112 नंबर पर दी गई। माैके पर पहुंची पीआरवी ने ग्रामीणों की मदद से घायल को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता विक्रम ने बताया कि बृजबिहारी के दो बच्चे हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सोनकुंवर की हालत खराब हो गई है। पति की मौत से पत्नी बसंती बेहोश हाल में है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा गया। अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें