फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला के बाथरूम में छिपे युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/मधुपुर। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी इलाके में चोरी करने के लिए घर में घुसने के आरोप में एक युवक को बृहस्पतिवार को लोगों ने पकड़ लिया। वह शौचालय में छिपा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सुकृत क्षेत्र के गुलरहवां गांव निवासी एक महिला अपने तीन बेटियों के साथ घर में रहती है। बुधवार की रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो रहे थे। इस बीच भोर में उन्हें घर में आहट सुनाई दी। महिला घर के बाथरूम के पास पहुंची। बाथरूम में 35 वर्षीय युवक मौजूद था। महिला ने बाहर से कुंडी लगाकर दरवाजा बंद कर दिया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई भी की। मामले की सूचना पर सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को चौकी ले गई। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। वह मूल रूप में करमा थाना क्षेत्र के फुलवारी का रहने वाला है। उसके बहन की शादी गुलरहवां गांव में ही हुई है। बुधवार को वह बहन के घर जाने के लिए निकला था। परिजनों ने चोरी के उद्देश्य से घुसने का आरोप लगाते हुई तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें