फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में रविवार की रात ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत आई। किसी भारी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा। मौके पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव निवासी राजेश यादव (33) केकराही में किराए पर मकान लेकर मोबाइल मरम्मत की दुकान चलाता था। रविवार की रात करीब आठ बजे राजेश दुकान बंद कर चोपन थाना क्षेत्र में स्थित अपने ससुराल जाने के लिए निकला। रास्ते में मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ पर राजेश की बाइक में किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे, लेकिन समय से उनकी मदद करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के लोगों में कोहराम मच गया और वह अस्पताल पहुंच गए। मृतक के भाई विमलेश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी भाभी प्रियंका मायके गई थी। मृतक को दो बच्चे प्रियांशु (6) और हिमांशु (4) हैं। दरोगा अफरोज आलम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें