फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग खोलते समय दिवार से गिरे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। जिला अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान घायल उदय चंद्र 45 की मौत हो गई। मृतक के परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्वी ले गई।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गांव में बीते बुधवार को मकान के छत का शटरिंग खोलते समय दीवार गिर गई। दीवार से दब कर उदय चंद्र 45 घायल हो गया। परिजनों ने उसे किसी प्रकार से निकाल कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया जहां शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। घरवाले शव को लेकर घर चले गए। शनिवार को सुबह परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक का भतीजा रामगुलेश ने घटना की सूचना दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पीएम नहीं हुुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें