फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सर्पदंश से युवक की मौत, एक अन्य भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में शनिवार को सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं युवक अचेत हो गया। उसे दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के गोइठा गांव निवासी भगत राम (42) अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान भगत राम के पैर में सांप ने डस लिया। सर्प दंश की सूचना मिलते ही परिजनों ने सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों पुलिस को सूचना दी। परिजन भगत राम के शव को लेकर किसी ओझा के यहां चले गए। दूसरी घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुमहान गांव की है। शनिवार को दोपहर में खेत के मेढ़ पर गए युवक को कोबरा सांप से डस लिया।
विज्ञापन

इससे युवक अचेत हो गया। अचेतावस्था में परिजनों ने युवक रितेश कुमार (19) पुत्र सुरेश प्रसाद को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी दुद्धी डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि देखने को मिलता है कि सर्पदंश, पीलिया, बुखार जैसे कोई भी वायरल मरीज को सबसे पहले ओझाई कराने के बाद जब हालात गंभीर हो जाती है तो हॉस्पिटल लेकर आते है। उस समय बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें