फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर आ रहा युवक लापता, नहर के किनारे मिली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के जहरा गांव निवासी युवक संदिग्ध हाल में लापता हो गया है। वह शुक्रवार को अपने ससुराल से घर के लिए निकला था। रास्ते में भरुहा गांव के पास नहर के किनारे उसकी बाइक मिली।
विज्ञापन

उसका फोन भी बंद है। घटना से परिजन सकते में हैं। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। जहरा गांव निवासी अंगद कोल (30) गत चार नवंबर को करमा स्थित बैंक शाखा से पैसा निकाल कर समूह का पैसा जमा करने के लिए निकला था।
वहां से वह अपने ससुराल सरंगा चला गया। ससुराल में आयोजित पूजा-पाठ में शामिल होकर वह शुक्रवार को अपने घर के लिए निकला। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उससे संपर्क साधना शुरू किया तो मोबाइल फोन बंद था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह भरुहां गांव के पास मुख्य घाघर नहर किनारे उसकी बाइक लावारिस हाल में पड़ी थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन युवक का सुराग नहीं मिला।
अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। करमा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि अंगद की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें