मधुपुर। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत गांव में शनिवार को खेत की मेड़ पर लगाए गए कंटीले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मंजू देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुकृत निवासी राजू प्रजापति की पत्नी मंजू देवी (45) दोपहर बाद घर में कपड़े धो रही थी। इसके बाद वह कपड़े सुखाने के लिए खेत के पास पहुंची।मेड़ पर लगे कंटीले तार पर उसने जैसे गीले कपड़े रखे, तो करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।
ग्रामीणों ने तत्काल आपूर्ति बंद कराई और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि सुकृत चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।