फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डाला में 1.52 करोड़ रुपये से बनेगा बरात घर

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला नगर पंचायत की ओर से एक अत्याधुनिक बरात घर का निर्माण कराया जाएगा। इसकी स्वीकृति नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी के प्रयास से मिल गई है, इस परियोजना की कुल लागत 1.52 करोड़ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि इसके निर्माण के बाद नगरवासियों को विवाह, सगाई, जन्मदिन व अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए कम खर्च में एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
बताते चलें कि वर्तमान समय में पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रचलन होटल व लाॅन से किए जाने के लिए तेजी से बढ़ा है। इसका मुख्य कारण है पारंपरिक घरों की सीमित जगह और सुविधाओं की कमी।
विज्ञापन

ऐसे में बरात घर जैसी सार्वजनिक सुविधा नगरवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। नगरपंचायत अध्यक्ष ने बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों यह योजना हमारे हाथ से निकल गई थी।
विज्ञापन

लेकिन मैंने इसके लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री एके शर्मा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें