फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। संसद भवन पर आतंकवादी हमले की 19 वीं बरसी पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमले में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। घोरावल मंडल भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संसद भवन के हमले के शहीदों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर और उनकी स्मृति में दीप जलाकर उन्हें याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि 19 साल पहले 13 दिसंबर 2001 को लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने भारत के लोकतंत्र के मंदिर पर हमला किया था। आतंकियों का प्लान तो संसद भवन को विस्फोटकों से उड़ाने का था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों के अदम्य साहस और वीरता के आगे उनके नापाक इरादे ध्वस्त हो गए। आधा घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद सभी 5 आतंकी मार गिराए गए। इस हमले में दिल्ली पुलिस के 6 जवान और संसद के 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। एक माली की भी मौत हुई थी। इसके अलावा न्यूज एजेंसी एएनआई के एक कैमरामैन गंभीर रूप से घायल हुए थे और आखिरकार उन्होंने 13 महीने बाद दम तोड़ दिया था। देश इन महान वीरों का सदैव ऋणी रहेगा। मंडल महामंत्री दीपक सिंह यादव, लवकुश केशरी, रवि गुप्ता, अनुराग अग्रहरि, इमरान शेख, मोहम्मद वारिस,प्रशांत जायसवाल, मुमताज अली इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें