फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः सड़क हादसे में किशोर की मौत व दो साथी घायल, एक बाइक पर तीन लोग थे सवार

Fri, 05 Feb 2021 06:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के  सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर उत्तरी तिराहे के समीप शुकवार को दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार दो अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए,  जिनका उपचार चल रहा है। मृतक और दोनों साथी वाराणसी के निवासी हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के सेवापुरी सरौनी का रहने वाला राहुल (17), श्रेयांश सिंह (26) निवासी तख्खू की बवली, और एक अन्य साथी शुभम तीनों एक बकरा लेकर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसी गांव आ रहे थे। मधुपुर उत्तरी तिराहे के समीप एक ऑटो के अचानक मुड़ने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और गुजर रही ट्रक के नीचे राहुल आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


श्रेयांश मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि शुभम को हल्की चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें