फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे से फांसी लगाकर किशोरी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चोपन थाना अन्तर्गत पतगड़ी के जंगल में एक पेड़ से दुपट्टा के सहारे एक किशोरी का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। बताया जा रहा है किशोरी तीन दिन से अपने घर से गायब थी। जिसका पेड़ से लटकता शव जंगल में परिजनो को शुक्रवार को मिला।
विज्ञापन

घटना के संबंध प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा ग्राम पंचायत के पतगड़ी टोला निवासी चंदा (14)पुत्री रामलाल बुधवार को घर से गायब हो गई थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। शुक्रवार को भी परिजन पतगडी के पूर्वी जंगल में खोजबीन करने गये थे। इस दौरान चंदा का शव पेड़ से लटकता देख सन्न रह गये। किशोरी का शव जिगना के पेड़ में दुपट्टा के सहारे लटक रहा था। घरवालों के मुताबिक किशोरी मानसिक रूप से कुछ दिनों से विक्षिप्त हो गई थी। परिजनों ने घटना कि जानकारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें