बभनी। छत्तीसगढ़ बार्डर पर करीब बीस दिनो से छत्तीसगढ़ के सेन्चुरी एरिया से भटके हाथी दर्जनो गांव मे नुकसान पहुचाने के बाद शुक्रवार की रात चकदही गडरू होते हुए सेन्चुरी एरिया के नजदीक पहुंचने की सूचना मिली है। वन विभाग के अनुसार टीम हाथियों को सेन्चुरी के जंगलो मे खदेड़ने मे जुटी है । शनिवार की रात निगरानी हुई तो हाथियो का दल सेंचुरी एरिया के जंगलो तक पहुंच जाएगा।
छत्तीसगढ़ के सेन्चुरी एरिया से भटके हाथियों का झुण्ड छत्तीसगढ़ के सेन्चुरी तक पहुच गया है वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से हाथियों को खदेडने मे लगी है।वन क्षेत्राधिकारी रामशरन राम ने कहा कि हाथियों का दल छत्तीसगढ़ के सेन्चुरी के नजदीक गरूड व चकदही के जंगल तक पहुंच गये है।हाथियों का झुण्ड शुक्रवार की रात किसानों की फसलो को नुकसान पहुंचाते हुए गांव होते जंगलो के रास्ते सेनच्युरी के नजदीक पहुच गये है।वन विभाग के अनुसार हाथियों ने शुक्रवार को मकानो को तो क्षति नही पहुंचाया लेकिन दर्जनो किसानों की फसलो की क्षति पहुचाया जिसका विभाग आंकलन करने मे लगा है।वन विभाग उम्मीद कर रहा है कि यदि शनिवार को हाथियों की निगरानी हो गयी तो हाथी सेन्चुरी के जंगल मे चले जाएगे।