फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बड़े मंगल पर बजरंगबली के दरबार में उमड़ी आस्था

विज्ञापन
ज्येष्ठ माह के छठवें बड़े मंगल पर रॉबर्ट्सगंज संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की सजी भव्य प्रत - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल पर जिले के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ और विशेष पूजा-अर्चना कर बजरंगबली से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और संकटों से मुक्ति की कामना की। रॉबर्ट्सगंज स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोषों से गूंजता रहा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार के मंगल और कल्याण की प्रार्थना की। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। शाम को सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। सीएमओ कार्यालय के समीप स्थित श्रीरामजानकी संकट मोचन मंदिर में भी पूरे दिन पूजन-अर्चन चलता रहा। शाम को सुंदरकांड का संगीतमय पाठ हुआ। बड़े मंगल के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया। आयोजन समितियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से संचालित भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें