फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नगर के 25 वार्डों में चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को नगर पालिका सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मलेरिया, डेंगू, डायरिया सहित अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए नगर के सभी 25 वार्डों और मोहल्लों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सेनिटाइजेशन, फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव, नालियों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण समेत लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सफाई नायकों और सह सफाई नायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में ईओ मुकेश कुमार, सभासद विनोद कुमार सोनी, प्रदीप कुमार सिंह, चंद्रकांत दुबे, मनोज कुमार चौबे, राकेश कुमार, हीरावती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें