फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, युवक झुलसा

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र में आग लगने से जला गृहस्थी का सामान। स्रोत जागरुक पाठक
विज्ञापन
घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढेढी गांव में बुधवार की सुबह चार बजे एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे सामान जल गया। वहीं आग से संदीप कुमार (21) भी झुलस गया। उसे सीएचसी घोरावल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ढेढी गांव निवासी सियाराम के मकान में आग लगने के बाद उनका पुत्र संदीप कुमार चारों तरफ से आग से घिर गया। किसी तरह लोगों की मदद से उसको बाहर निकाला गया, तब तक वह काफी झुलस चुका था। आग लगने के कारण कमरे में रखा हुआ पलंग, अलमारी, शृंगारदान, टीवी, फ्रिज, कूलर, कपड़े एवं गहने जल चुके थे। ग्रामीणों की मदद से संदीप को घोरावल सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बर्न यूनिट जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें