फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेलों के विकास की बनाई गई रुपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत स्टेडियम में कोच की तैनाती, ग्राउंड मेंटनेंस सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। सभी संघों से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में डीएम चर्चित गौड़ ने जिले में खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि तियरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीरंदाजी हास्टल में छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा एथलेटिक्स, फुटबाल सहित अन्य खेलों के कोच नियुक्त हैं। विभिन्न खेल संघों से समन्वय बनाकर खेल गतिविधियों का आयोजन कराया जाता है। डीएम ने स्टेडियम में खेल सुविधाओं की बेहतरी के लिए सभी से सुझाव लिए और इसकी कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम वित्त वागीश शुक्ला, डीएसटीओ संतपाल वर्मा, तीरंदाजी एसोसिएशन के सचिव बलराम कृष्ण यादव, राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें