फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर लगाए गए जागरूकता साइन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस ने जिले के दुर्घटना बाहुल्य स्थलों और सभी 21 थानों पर जागरूकता साइन बोर्ड स्थापित किए हैं। यह अभियान एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाया जा रहा है। सीओ यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला घंटा, जिसे गोल्डन ऑवर कहा जाता है, घायल व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस अवधि में समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने के बाद अधिकतम सात दिनों तक 1.50 लाख रुपये तक की निशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसका उद्देश्य आर्थिक कारणों से उपचार में होने वाली देरी को रोकना है। इसके अलावा राहवीर योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करता है तो उसे शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें