बभनी क्षेत्र के बरवाटोला में स्कूल चलो अभियान की रैली निकालते बच्चें। स्रोत संस्थान
बभनी। विकास खंड बभनी में शनिवार को परिषदीय स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली केे माध्यम से परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने की अपील की गई। ग्राम पंचायत सतबहनी और कंपोजिट विद्यालय बरवाटोला के बच्चों ने नारों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। रैली का उद्देश्य नए शिक्षा सत्र से पहले अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन हो। संवाद