फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली, बाबा साहब को किया नमन

विज्ञापन
म्योरपुर के आश्रम मोड़ पर डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती पर आयोजित जुलूस में शामिल लोग
विज्ञापन
सोनभद्र। संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को जिले में मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली तो कई संगोष्ठी आयोजित की। गाजे-बाजे के साथ कस्बा, बाजारों का भ्रमण कर लोगों को बाबा साहब को नमन करते हुए उनके संदेशों से अवगत कराया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के जिला इकाई की ओर से पुसौली से निकली शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह पहुंची। यहां हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिये हर वर्ग को समाज में बराबरी का अधिकार दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रयागराज के प्रधानाचार्य एसपी करवाल, विशिष्ट अतिथि ओबरा परियोजना के अधीक्षण अभियंता इं. चंद्रमा प्रसाद, बीएचयू के प्रो. विपिन कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती रहे। अध्यक्षता आरसी सरोज व संचालन राजेंद्र प्रसाद ने की। राॅबर्ट्सगंज नगर स्थित कुशवाहा भवन के तथागत हॉल में हुए कार्यक्रम में अनोखी कुशवाहा ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 18 के बूथ संख्या 27 स्थित आंबेडकर नगर चौराहा पर हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। हाथीनाला के कोटा ग्राम पंचायत अंतर्गत कोटा खास में भव्य संदेश यात्रा दीपू शर्मा के निवास से निकाली गई।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जल पुरुष रमेश सिंह यादव व अखिलेश जिज्ञासु उपस्थित रहे।
कोन में केक काटकर मनाई जयंती। जन चेतना कमेटी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं रामगढ़, खेमपुर, रोरवा, निगाई से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने रैली निकाली और केक काटा। हरिजन बस्ती स्थित रईया बाबा से शोभायात्रा प्रारंभ होकर पूरे कोन भ्रमण करते हुए पुन: उसी स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।
शक्तिनगर में प्रभातफेरी निकाली: एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र में सिस्टा संगठन की ओर से बौद्ध विहार पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई। बड़ी संख्या में महिला पुरुष बीना, कृष्णशिला काॅलोनी का चक्रमण करते हुए बौद्ध विहार पार्क पहुंचे। डॉ. आंबेडकर विद्यालय जवाहर नगर घरसड़ी में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर वर्ग में रानी दुबे एवं जूनियर वर्ग में आंचल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
दुद्धी में एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ ब्लॉक इकाई ने दुद्धी बीआरसी में कार्यक्रम किया। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. अशर्फी लाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए पदचिह्नों पर चले बीना सच्चे अर्थों में अनुयाई नहीं बना जा सकता।
वहीं वार्ड नं 3 व 4 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर चेयरमैन कमलेश मोहन, राकेश आजाद ने पुष्पांजलि अर्पित की।
बिडर गांव में पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने बाबा साहब के संविधान पर चलने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला। म्योपुर में आश्रम मोड़ से मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विशेष आकर्षण मनमोहक झांकियां रहीं।
डाला मलिन बस्ती एकता समिति के बैनर तले डाला नगर में विशाल मार्च निकाला गया। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कलाकार रामजनम जांबाज और प्रमिला पायल का माल्यार्पण कर किया। शक्तिनगर में एनसीएल में मंगलवार को बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड ने पत्नी चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी के साथ बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विंढमगंज क्षेत्र के बुटबेढवा, धरतीडोलवा, मेदनीखाड, केवाल, मुडिसेमर, कोलिनडुबा, हरनाकछार, सलैयाडिह से शोभायात्रा निकाली गई।
अनपरा में नगर के ककरी, रेणुसागर, डिबुलगंज, अनपरा, परासी एवं औड़ी सहित अन्य स्थानों पर जयंती मनाई गई।

म्योरपुर के आश्रम मोड़ पर डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती पर आयोजित जुलूस में शामिल लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें