फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जामुन तोड़ने नदी पार गया व्यक्ति टापू पर फंसा, चार घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमवार चौकी क्षेत्र के लांबी गांव के पांगन नदी के जलस्तर में सोमवार को दोपहर अचानक तेजी आई। इस बीच जामुन तोड़ने के लिए नदी पार कर गया एक व्यक्ति दूसरी ओर फंस गया। उसे चार घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित लाया गया।
विज्ञापन

कोरची गांव निवासी गणेश खरवार (54) सोमवार को दोपहर में घर से करीब एक किमी दूर पांगन नदी के किनारे जामुन तोड़ने गया हुआ था। इस बीच पांगन नदी में काफी पानी आ गया। नदी के उफनाने से गणेश खरवार ने किसी तरह नदी किनारे टापू पर चढ़कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

अमवार चौकी इंचार्ज मख्खन लाल व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर रस्सी के सहारे करीब चार घंटे बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें