फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से एक लाख की चोरी

Tue, 22 Nov 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के रमपथरा गांव में स्थित इलाहाबाद बैंक के अति लघु शाखा का ताला तोड़ कर सोमवार की रात चोर एक लाख नकदी और लैपटॉप चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह बैंक में झाडू़ लगाने आए बैंकमित्र को चोरी की जानकारी हुई।
रमपथरा गांव निवासी बैंकमित्र संतोष पांडेय के मकान में इलाहाबाद बैंक का अति लघु शाखा है। संतोष के मुताबिक सोमवार की रात शाखा बंद करके वह अपने एक परिचित के यहां बर्थडे पार्टी में चला गया। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे शाखा में झाडूूू लगाने के लिए जब वह गया तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे के अंदर बैंक से संबंधित सभी कागजात इधर-उधर बिखरे पड़े थे। काउंटर का लॉक टूटा था और उसमें से नकद पैसे गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकमित्र के मुताबिक चोरों ने लगभग एक लाख नकद और एक लैपटॉप ले गए। चोरी किए गए रकम में 100, 500 और 2000 के नोट हैं। उधर बैंक के शाखा में चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। करमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस घटना के बारे में आस-पास में रहने वाले  लोगों से पूछताछ की। लेकिन बैंक में हुई चोरी के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं हाथ लगा। पुलिस जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक बैंकमित्र ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को नहीं दी थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें