फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला आरक्षण बिल के लिए निकाली पदयात्रा, महिलाओं ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आरक्षण बिल संसद में पारित न होने को लेकर क्षेत्र में महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को घोरावल मंडल के भैसवार गांव में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने किया। इसमें शामिल महिलाओं ने विरोध जताते हुए कहा कि जिस तरह विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने दिया, उसका जवाब आने वाले समय में आधी आबादी जरूर देगी। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, निवर्तमान जिला मंत्री कैलाश बैश, जिला संयोजक (आईटी) लवकुश केशरी, मंडल उपाध्यक्ष विद्यासागर मौर्य, रविशंकर दुबे, मंडल महामंत्री दिनेश, मंडल मंत्री सरोज, चंदन चौरसिया, अनुराग, रंगीला, मंजू, फुल कुमारी, मुन्नी, गीता आदि की सहभागिता रही। महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें