फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मछली मारने गया शख्स रेणुका नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। रेणुका नदी में मछली मारने गया शख्स गहरे पानी में जाने से डूब गया। शुक्रवार को दिन भर उसकी खोजबीन हुई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। वाराणसी से पहुंची एसडीआरएफ की टीम भी तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

स्थानीय मालवीय नगर इंदिरा मार्केट निवासी शंकर साहनी (50) बृहस्पतिवार को रेणुका नदी में डूब गया। बताया जाता है कि वह नदी में मछली मारने नाव से उस पार चकाड़ी गया था। शाम को देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो नदी के किनारे शंकर के कपड़े मिले। नदी में डूबने की आशंका जताते हुए खोजबीन शुरू की गई। जलस्तर अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। छोटे भाई शिव साहनी ने बताया कि शंकर तैरना कम जनता था। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने घटना की जानकारी ओबरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे व्यक्ति की खोजबीन शुरू करवाई। दोपहर तक सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया। देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। ओबरा सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि शनिवार की सुबह एसडीआरएफ फिर से खोजबीन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें