उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत रविवार को राजकीय आईटीआई, दुद्धी परिसर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि 1100 पदों पर चयन करेंगे।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई दुद्धी के प्रधानाचार्य रविंद्र पटेल ने बताया कि मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी, जो आईटीआई, इंटरमीडिएट, स्नातक और अन्य तकनीकी योग्यताओं वाले युवाओं को अवसर प्रदान करेंगी।
रोजगार मेला सुबह से प्रारंभ होकर शाम तक चलेगा। इसके साथ ही 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन राजकीय आईटीआई रॉबर्ट्सगंज (लोढ़ी टोल प्लाजा के पीछे) स्थित परिसर में किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर युवाओं को कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जरूरी प्रमाणपत्र व बायोडाटा लेकर समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।