फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने एक और किसान का गिराया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। छत्तीसगढ़ प्रांत के सीमावर्ती गांवों में हाथियों का आतंक ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। ग्रामीणों की फसल बर्बाद हो रही है और वे बेघर हो रहे हैं। हालांकि सरकार हाथियों के झुंड से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति करने का आंकलन करा रही है। साथ ही पीड़ितों को तत्काल अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन से हाथियों का झुंड कर्री गांव के जंगलो मे आतंक मचाए हुए है। बुधवार को हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ प्रांत के सीमावर्ती गांव कर्री में रामदेव पुत्र चरकु का घर क्षति ग्रस्त कर दिया और दर्जनों किसानों के फसलों को रौंद दिया। बता देंछत्तीसगढ़ के तमोर पिगला से हाथियों का झुंड पखवाड़े भर से गांव और जंगलों मे छति पहुंचा रहे है। क्षेत्र के लोग भयभीत है। वहीं वन विभाग की टीम हाथियों को खदेडने मे जुटी है। पिछले पंद्रह दिनो में हाथियों ने नवाटोला, चरचरी, कर्री, गोभा सहित दर्जनों गांव मे उत्पात मचाया और किसानों के फसलों को भी चौपट दिया। ग्रामीणों के लिए हाथी नासुर बन गये है। हाल यह है कि सीमावर्ती गांव केलोग रात में पूरी नींद सो तक नही पा रहे है।
यूपी व एमपी के ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही व मुआवजा न मिलने पर अनदेखी का आरोप लगाया है। सीमावर्ती गांव के इंद्रदेव सिंह, प्रताप सिंह, रामनारायन ने बताया कि बीते वर्ष ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति नही मिली। बभनी सीमा से सटे शीशटोला, करमघट्टी, मंगरमाड, बिछियारी के ग्रामीणों मे हाथियों का खौफ बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें