घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी एक महिला की बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव का दाह संस्कार करने की तैयारी में लगे रहे।
सेमरा निवासी सोनी (35) अपनी बड़ी बहन के घर रॉबर्टसगंज गई थी। वहां कूलर के पास उसका पर्स टंगा था। पर्स उतारते समय वह कूलर के संपर्क में आई। कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से वह चिपक गई। जब तक परिजन उसे छुड़ाते सोनी की मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी मृतका के घर सेमरा गांव में दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन में जुटी है।